हमें जो मिला है उस पर अदा करें परमात्मा का शुक्रिया

संवाद सूत्र जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला गुड़ाही मंडी में स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में 10

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:47 PM (IST)
हमें जो मिला है उस पर अदा करें परमात्मा का शुक्रिया
हमें जो मिला है उस पर अदा करें परमात्मा का शुक्रिया

संवाद सूत्र, जहानाबाद : कस्बे के मोहल्ला गुड़ाही मंडी में स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में 10 दिवसीय पर्युषण पर्व के चौथे दिन भगवान पा‌र्श्वनाथ पंचाभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों ने पूजा अर्चना की। इसके साथ ही कर उनके धर्म आधारित कार्यों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। भाद्र माह के सुद अष्टमी को दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण 10 लक्षण पर्व का चौथा दिन होता है। विमल जैन ने बताया कि किसी चीज की इच्छा होना इस बात का प्रतीक है कि हमारे पास वह चीज नहीं है। बेहतर यह है कि अपने पास जो कुछ है उसके लिए परमात्मा का शुक्रिया अदा करें। मयंक जैन, सुभाष जैन, अनिल जैन, सर्वेश कुमार जैन अंजू जैन, सुनीता जैन आदि रहे।

chat bot
आपका साथी