भौजाई से खेत में दुष्कर्म कर देवर फरार

संवाद सहयोगी, ¨बदकी : कल्यानपुर थाने के गौसपुर गांव में देवर-भाभी के रिश्ते तार-तार हो गए। देवर ने र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 09:07 PM (IST)
भौजाई से खेत में दुष्कर्म कर देवर फरार
भौजाई से खेत में दुष्कर्म कर देवर फरार

संवाद सहयोगी, ¨बदकी : कल्यानपुर थाने के गौसपुर गांव में देवर-भाभी के रिश्ते तार-तार हो गए। देवर ने रिश्ते की भाभी को खेत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित भाभी की तहरीर पर इलाकाई पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। गौसपुर निवासी बिनय उर्फ बीनू बाइक में भाभी को लेकर बिंदकी दवा दिलाने आया था। भाभी का आरोप था कि बाइक से घर वापस लौटते समय ¨बदकी कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर मोड़ के पास खेतों में ले जाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चीख पुकार करने पर भाग निकला। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी खुर्शीद अहमद ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, आरोपी की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी