केंद्र कलेक्टर और प्रदेश सरकार पटवारी

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने उत्तर प्रदेश के अधूरे विक

By Edited By: Publish:Fri, 27 Mar 2015 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2015 06:47 PM (IST)
केंद्र कलेक्टर और प्रदेश सरकार पटवारी

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने उत्तर प्रदेश के अधूरे विकास के मुद्दे कहाकि पर केंद्र सरकार कलेक्टर हैं और प्रदेश सरकार पटवारी। ऐसे में प्रदेश का अखिलेश सरकार कैसे विकास कार्य करा सकती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं में केंद्र सरकार यूपी के हिस्से का बजट तक नहीं दे रही। इसीलिए विकास कार्य अधर में हैं। श्री निषाद पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी एवं कांग्रेस की मनमोहन सरकार में कोई अंतर नहीं है। जब उनसे पुलिस भर्ती में प्रदेश सरकार पर लग रहे धांधली के आरोप के सवाल पूछे गए तो वो टाल मटोल करते हुए कहा ऐसा कुछ नहीं है। बोर्ड गठित है और उसी की देखरेख में पुलिस भर्ती हो रही है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण पर कहा उनकी सरकार किसानों के साथ है। इसीलिए इसका लोकसभा से राज्यसभा तक सपा विरोध कर रही है। एक सवाल पर कहा कि फसल के नुकसान पर सर्वे कराके मुआवजा दिया जा रहा है। बाद में राष्ट्रीय महासचिव ने जिला कार्यालय में पार्टीजनों के साथ बैठक की और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद यादव, महासचिव मोइन खां, वीरेंद्र यादव, रंजीत पटेल, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, विजयपाल पासवान, डीजी कुश्वाहा, रामबहादुर यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी