महिला रोडवेज कर्मी को बस में पीटा, अभिलेख फाड़े

एटा डिपो में केंद्र प्रभारी पद पर कार्यरत महिला शनिवार रात घर वापस आ रही थीं। रास्ते में रोडवेज बस रुकवाकर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने सरकारी अभिलेख भी फाड़ देने का आरोप लगाया। मऊदरवाजा पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:09 AM (IST)
महिला रोडवेज कर्मी को बस में पीटा, अभिलेख फाड़े
महिला रोडवेज कर्मी को बस में पीटा, अभिलेख फाड़े

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : एटा डिपो में केंद्र प्रभारी पद पर कार्यरत महिला शनिवार रात घर वापस आ रही थीं। रास्ते में रोडवेज बस रुकवाकर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने सरकारी अभिलेख भी फाड़ देने का आरोप लगाया। मऊदरवाजा पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी बबिता मिश्रा एटा रोडवेज डिपो में केंद्र प्रभारी हैं। वह देर शाम रोडवेज बस से घर आ रही थीं। बरेली हाईवे पर मुरहास कन्हैया व बघार नाले के बीच रश्मि वर्मा, उनके पुत्र बंटी व दो अज्ञात व्यक्ति बस में चढ़ गए। आरोपितों ने बबिता पर डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गईं। बबिता का आरोप है कि हमलावरों ने उनके रोडवेज से संबंधित अभिलेख भी फाड़ दिए। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपित चले गए। बबिता ने एफआइआर में घटना की वजह का जिक्र नहीं किया। वह इससे पूर्व फर्रुखाबाद डिपो में भी रह चुकी हैं। रोडवेज कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों से बबिता की खुन्नस चल रही है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी