हत्यारों को पहचान लेने पर हुई महिला की हत्या

संवाद सहयोगी कायमगंज महिला की ईंटों से कूच कर हुई हत्या के मामले में पता लगा कि आर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:12 PM (IST)
हत्यारों को पहचान लेने पर हुई महिला की हत्या
हत्यारों को पहचान लेने पर हुई महिला की हत्या

संवाद सहयोगी, कायमगंज : महिला की ईंटों से कूच कर हुई हत्या के मामले में पता लगा कि आरोपितों को पहचान लिए जाने के कारण उसे मारा गया। आरोपितों का उद्देश्य उसके पति की हत्या का था, जिनके बेहोश होने पर आरोपित उसे मृत समझ कर छोड़ गए थे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलबाज नगर में लाखन सिंह जाटव व वीरेंद्र कुमार जाटव के बीच खेत से चारा व घास काट लेने पर विवाद हो गया था। इस पर खुन्नस खाए वीरेंद्र पक्ष के लोगों ने बुधवार को सुनसान स्थल पर झोपड़ी में रह रहे लाखन सिंह को रात के अंधेरे में ही मार देने की योजना बनाई। लाखन सिंह की जगह उनकी पत्नी की हत्या होने के बारे में उनके पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि आरोपितों ने पहले उनके पिता लाखन सिंह पर ही अंधेरे में प्रहार किए। जिससे वह बेहोश हो गए। इसी बीच उनकी मां लज्जावती हमलावरों को पहचान कर पति को बचाने दौड़ी। इस पर आरोपितों ने उन्हें भी लाठी डंडों पीट व ईंटों से कूच कर हत्या कर दी। आरोपित दोनों को ही मृत समझ उन्हें लहुलुहान हालत में पड़ा छोड़ गए थे, लेकिन लाखन सिंह के बच जाने से आरोपितों के नाम उजागर हो गए। जिससे आरोपित वीरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, अर्पित, सोनू व अमित उर्फ आलोक कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई। प्रकरण की विवेचना व घायल लाखन सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी