आज सुहागिनें चांद का पूजन कर मांगेंगी साजन की लंबी उम्र

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद करवाचौथ को लेकर शनिवार को बाजारों में रौनक छाई रही। स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:43 PM (IST)
आज सुहागिनें चांद का पूजन कर मांगेंगी साजन की लंबी उम्र
आज सुहागिनें चांद का पूजन कर मांगेंगी साजन की लंबी उम्र

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : करवाचौथ को लेकर शनिवार को बाजारों में रौनक छाई रही। साड़ी, चूड़ी व कास्मेटिक की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ब्यूटी पार्लर तो सुहागिनों से फुल नजर आए। शाम को मिठाई की दुकानों पर भीड़ थी। रविवार को महिलाएं करवाचौथ व्रत रख चांद का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना मांगेंगी।

करवाचौथ को लेकर सुहागिनों कई दिनों से तैयारियों में जुटी हैं। कोई कमी न रह जाए, इसको लेकर करवाचौथ की पूर्व संध्या पर भी महिलाओं ने बाजार जाकर खरीददारी की। दोपहर को शहर की संकरी सेठ गली का आलम यह था कि महिलाओं की भीड़ के चलते पैदल निकलना तक दूभर था। सेठ गली बाजार में स्थित साड़ी व कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाएं खरीददारी करने में व्यस्त थीं। यही हाल चूड़ी वाली गली फतेहगढ़ का था। रेलवे रोड, नेहरू रोड, घुमना बाजार, चौक, होरीलाल मार्केट, कोतवाली रोड फतेहगढ़ व भोलेपुर आदि बाजारों में भी भीड़ रही। ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी व फेशियल आदि महिलाएं करा रही थीं। ठेलियों पर चेवड़ा, सिरकी, गट्टा, मिट्टी के करवा, पेठा व करवाचौथ कलेंडर भी खूब बिके। चूड़ी की दुकानों महिलाएं साड़ी व लहंगी की मैचिग की डिजाइनदार चूड़ियां व कड़ा खरीद रही थीं। चूड़ी की दुकानें महिलाओं से भरी हुई थीं।

शाम होते ही सज गईं मिठाई की दुकानें

करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मिठाई की दुकानें भी सज गईं। सूरज ढलते ही दुकानों पर इमरती बनना शुरू हो गईं। इमरती व रबड़ी खरीदने के लिए देर शाम तक मिठाई दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। कुछ दुकानदारों ने करवाचौथ पर स्कीम भी चलाई। इमरती-रबड़ी के साथ ही गुलाबजामुन, छेना, रसमलाई और गुझिया आदि मिठाइयां भी खूब बिकीं।

chat bot
आपका साथी