हेलमेट लगाने वालों को मिले फूल, बाकी का कटा चालान

सख्ती के बावजूद लोग बिना हैलमेट के ही दुपहिया वाहन चला रहे हैं। इसमें आम नागरिकों के साथ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। गुरुवार को यातायात पुलिस ने लालगेट पर चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान हैलमेट लगाए बाइक चालकों को फूल भेंट किए गए। बिना हैलमेट के बाइक चला रहे लोगों के चालान काटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:04 AM (IST)
हेलमेट लगाने वालों को मिले  फूल, बाकी का कटा चालान
हेलमेट लगाने वालों को मिले फूल, बाकी का कटा चालान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सख्ती के बावजूद लोग बिना हेलमेट के ही दुपहिया वाहन चला रहे हैं। इसमें आम नागरिकों के साथ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। गुरुवार को यातायात पुलिस ने लालगेट पर चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट लगाए बाइक चालकों को फूल भेंट किए गए। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों के चालान काटे गए।

यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने लालगेट पर वाहनों की चेकिग की। हेलमेट लगाए लोगों को गुलाब के फूल देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं बिना हेलमेट लगाए लोगों का चालान काटा गया। कुल 22 वाहनों के चालान किया गया। 12 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। कागज न होने के कारण एक टेंपो सीज कर दिया गया। चौक बाजार में दोपहर को गद्दों से भरा एक लोडर यातायात के होमगार्ड ने रोक लिया। वहां कंपनी कमांडर मौजूद थे। चालक से कागज लाने को कहा गया। बातचीत के बाद लोडर को जाने दिया गया। यह नजारा देखकर लोगों ने खूब चुटकी ली। लोडर नो इंट्री आदेश का उल्लंघन कर अंदर आया था। इस तरह के नजारे लालगेट पर भी आएदिन दिखाई देते हैं। जब लोडर व अन्य बड़े वाहनों को प्रवेश दे दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी