फर्रुखाबाद में मजार पर पहुंची महिला से झाडफ़ूंक के बहाने तांत्रिक ने की छेड़छाड़

झाड़फूंक से पेट दर्द का इलाज कराने मजार पर गई महिला से वहां मौजूद तांत्रिक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 04:40 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 06:37 PM (IST)
फर्रुखाबाद में मजार पर पहुंची महिला से झाडफ़ूंक के बहाने तांत्रिक ने की छेड़छाड़
फर्रुखाबाद में मजार पर पहुंची महिला से झाडफ़ूंक के बहाने तांत्रिक ने की छेड़छाड़

फर्रुखाबाद (जेएनएन)। झाड़फूंक से पेट दर्द का इलाज कराने मजार पर गई महिला से वहां मौजूद तांत्रिक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस कथित तांत्रिक को थाने पकड़ लाई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला के ससुर की तहरीर पर कथित तांत्रिक फिरोज शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस तांत्रिक को पकड़कर थाने लाई 

शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय महिला अपने पति के साथ दो दिन से पेट दर्द का झाड़ फूंक से इलाज कराने पड़ोसी गांव के निकट खेतों में स्थित मजार पर जा रही थी। गुरुवार सुबह भी वह अपने पति के साथ मजार पर पहुंची, तो वहां महिला के साथ उसने छेड़छाड़ कर दी। महिला पति के साथ घर चल दी। रास्ते में महिला ने पति को अपने साथ तांत्रिक द्वारा की गई घटना के बारे में जानकारी दी। पति घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तांत्रिक को पकड़ कर थाने ले आई। महिला के ससुर ने जनपद बदायूं के गांव उपरैला निवासी फिरोज शाह के खिलाफ पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ करने की तहरीर दी।

तीन महीने से यहां चल रहा पाखंड

महिला के पति ने बताया की उसकी पत्नी 5 माह की गर्भवती है। इसके पेट में दर्द की शिकायत रहती है, जिसका उपचार भी चल रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि पड़ोसी गांव की मजार पर एक झाड़ फूंक करने वाला रहता है, उसे दिखा लो वह सही कर देगा। जिस पर वह मंगलवार को मजार पर पत्नी के साथ गया था तो झाड़ फूंक करने वाले ने ढाई हजार रुपये की मांग की और सही करने की गारंटी ली थी। रुपये भी उसको दे दिए थे। गुरुवार सुबह मजार पर झाड़-फूंक कराने गए थे। तभी तांत्रिक ने अपनी बाइक देकर उसे शमसाबाद भेज दिया और इसी बीच में पत्नी के साथ उसने छेड़छाड़ कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह पाखंडी तीन महीने पूर्व यहां झोपड़ी डालकर रहने लगा था और झाड़-फूंक करता था। इसका खाना शमसाबाद से किसी के घर से आता है। 

chat bot
आपका साथी