पर्यावरण संरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग रोकें विद्यार्थी

संवाद सहयोगी कायमगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को भारी खतरा है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत मिशन के तहत सभी विद्यार्थी संकल्प लें कि प्लास्टिक पालीथिन व पन्नी का उपयोग नहीं करेंगे साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 06:21 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग रोकें विद्यार्थी
पर्यावरण संरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग रोकें विद्यार्थी

संवाद सहयोगी, कायमगंज : प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को भारी खतरा है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत मिशन के तहत सभी विद्यार्थी संकल्प लें कि प्लास्टिक, पालीथिन व पन्नी का उपयोग नहीं करेंगे, साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

सीपी गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित समारोह में राज्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह खेती में पानी के महत्व को बखूबी जानते हैं। भविष्य में होने वाले जल संकट से निपटने को हमें चाहिए कि खेत का पानी खेत में और गांव का पानी ताल में जाए। पेड़ पौधों की संरक्षा भी पर्यावरण के लिए जरूरी है। इस अवसर पर विभिन्न कालेजों के तीन-तीन मेधावी विद्यार्थियों को लेकर कुल 720 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ 50 विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र तथा बाकी 670 विद्यार्थियों को पदक व प्रशस्ति पत्र दिए गए।

समारोह में विशिष्ट अतिथि विधायक अमर सिंह खटिक, मिथलेश अग्रवाल, सुमित प्रजापति, कुलदीप आर्य, विजय गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा आदि ने भी विचार रखे। संचालन अभिषेक ने किया। पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार चक, भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा, अशोक वर्मा, अभिषेक भारद्वाज, सागर श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, शिवम कुशवाहा, प्रिस भारद्वाज अनुभव गुप्ता आदि मौजूद रहे। भ्रष्टाचार मामलों की जांच में

लाई जाएगी तत्परता

कायमगंज : नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कायमगंज नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मामले जांच में तत्परता लाई जाएगी। खस्ता हाल सड़कों के निर्माण के लिए समानता के आधार पर बजट उपलब्ध होगा।

भाजपा नेता डॉ. वीडी शर्मा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि कायमगंज नगर पालिका में संविदा कर्मियों के विनियमितीकरण की आड़ में 40 नई नियुक्तियां किए जाने का मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। इस मामले की जांच कहां अटकी है, उसे देखकर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्र में पाइप लाइन डालने के नाम पर सड़कें खोद डालने व उनकी मरम्मत भी न होने तथा नई बिछी पाइप लाइन के चालू न होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जानकारी कर यथोचित कार्रवाई की बात कही।

chat bot
आपका साथी