रामलला की जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर ही बनेगा : केशव प्रसाद

क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री ने संबोधित किया।

By AbhishekEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 04:32 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 04:32 PM (IST)
रामलला की जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर ही बनेगा : केशव प्रसाद
रामलला की जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर ही बनेगा : केशव प्रसाद
फर्रुखाबाद, जेएनएन। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर राम मंदिर ही बनेगा। बाबर के नाम की एक ईंट भी नहीं लगने देंगे। वह सोमवार को जिले में क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
गोत्र और जाति में भी घपलेबाजी कर रही कांग्रेस
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुद्दा विहीन हो चुका विपक्ष अब 2019 का मुकाबला करने से घबरा रहा है। राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले कहीं कोई मंदिर बनवाने की बात कह रहे हैं तो कोई मंत्र जप रहे हैं। कहा, फिरोज गांधी का नाती खुद को ब्राह्मण बताकर गोत्र बता रहा है। कांग्रेस अभी तक विकास कार्यों के नाम पर घपला करती थी और अब गोत्र और जाति में भी वही कर रही है।
गरीबों की चिंता करने वाली है भाजपा सरकार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है। 2014 के बाद केंद्र से विकास कराना चाहते थे लेकिन प्रदेश सरकार अड़ंगा लगा रही थी। हम कागज में नहीं जमीन पर सड़क बनाते हैं। हमे जिन्होंने वोट दिया, उसका भी विकास कर रहे हैं, जिन्होंने नहीं दिया उनका भी विकास कर रहे हैं। कहा, पहले पांच जिलों में विकास होता था, अब 75 जिलों में विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि गरीबी हटाओ, जबकि सपा बसपा मोदी को हटाने में जुटी है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की छूट सेना को मोदी सरकार ने दी है। विपक्ष बिना दूल्हे की बरात है, कोई कैलाश मानसरोवर जा रहा है तो कोई भगवान विष्णु का मंदिर बनवा रहा है।
chat bot
आपका साथी