बूथ कमेटियों में सामाजिक समीकरण बनाने की हिदायत

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा के प्रांतीय महामंत्री अशोक कटारिया ने शुक्रवार को यहा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:34 PM (IST)
बूथ कमेटियों में सामाजिक समीकरण बनाने की हिदायत
बूथ कमेटियों में सामाजिक समीकरण बनाने की हिदायत

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा के प्रांतीय महामंत्री अशोक कटारिया ने शुक्रवार को यहां पांचाल घाट बंधा स्थित आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बूथ कमेटियों के गठन में सामाजिक समीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकांश मंडल प्रभारी पदाधिकारियों के नाम तक नहीं बता पाए। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। पिछले दिनों हटाए गए दो मंडल अध्यक्षों ने भी शिकायत की।

भाजपा महामंत्री ने कहा कि पिछली बार बूथ कमेटियों की मजबूती की वजह से ही पार्टी को चुनाव में जीत मिली थी। इस बार भी हमें कमेटी गठन में सावधानी रखनी है। पार्टी की ओर से तय बूथ के सभी अभियानों में सक्रियता से काम करना चाहिए। 17 से 25 सितंबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के तहत हर बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। 29 सितंबर को प्रत्येक मंडल में सर्जिकल स्ट्राइक शौर्य दिवस मनाया जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अधिकांश मंडल प्रभारी अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के नाम तक नहीं बता पाए। हटाए गए मंडल अध्यक्ष लालू गंगवार व कोमकरन राजपूत ने शिकायत की कि वह काम कर रहे थे और उन्हें हटाए जाने की जानकारी तक नहीं दी गई। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने भी लालू की पैरवी की। जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा कि हर ब्लाक स्तर पर ग्राम संपर्क अभियान व स्वराज अभियान के तहत एक माह में तीन चौपाल लगाई जाएंगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंप लगाकर पार्टी के माध्यम से हेल्पलाइन कार्ड बनेंगे। जिलाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र ¨सह राठौर व अमर ¨सह खटिक, शिवांग रस्तोगी, क्षेत्रीय महामंत्री मुखलाल पाल, उपाध्यक्ष भूदेव राजपूत, महामंत्री शैलेंद्र ¨सह राठौर, भाष्कर दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन विमल कटियार ने किया।

chat bot
आपका साथी