खेलने गया बालक का मिला शव, हत्या की आशंका

संवाद सूत्र संकिसा खेलने के लिए घर से निकले चार वर्षीय बालक जब घर नहीं लौटा तो उसकी खो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:01 AM (IST)
खेलने गया बालक का मिला शव, हत्या की आशंका
खेलने गया बालक का मिला शव, हत्या की आशंका

संवाद सूत्र, संकिसा : खेलने के लिए घर से निकले चार वर्षीय बालक जब घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। शुक्रवार शाम उसका शव पूर्व शिक्षक के घर के निकट पड़ा मिला। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई।

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार का चार वर्षीय पुत्र रितिक शुक्रवार दोपहर एक बजे घर से खेलने के लिए निकला था। जब रितिक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। शाम को उसका शव गांव के ही पूर्व शिक्षक महेश यादव के खाली पड़े मकान के सामने बाउंड्रीबाल किनारे पड़ा मिला। बाबा कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को रितिक घर से अपने चाचा नीलेश के घर खेलने गया था। सीओ कायमगंज राजवीर सिंह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट टीम ने भी नमूने लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि रितिक के गर्दन और पीठ पर करंट से झुलसने के निशान हैं। पुलिस ने गांव के हरेंद्र यादव और सोनू यादव से पूछताछ की। बताया गया कि इन दोनों ने ही बालक का शव पहले देखा था। उधर स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। रितिक की तीन बहने हैं। बालक के शव का पोस्टमार्टम डॉ. सुमित शाक्य ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मुंह और नाक के बल गिरने से सांस रुकने से रितिक की मौत हुई है। उसके कमर के पास जले के निशान पाए गए।

chat bot
आपका साथी