कांग्रेस, सपा, बसपा परिवारवाद व वंशवाद की पोषक

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद शहर के रेटगंज स्थित डीसीएफ हॉल में बढ़पुर पश्चिमी मंडल क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:37 PM (IST)
कांग्रेस, सपा, बसपा परिवारवाद व वंशवाद की पोषक
कांग्रेस, सपा, बसपा परिवारवाद व वंशवाद की पोषक

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर के रेटगंज स्थित डीसीएफ हॉल में बढ़पुर पश्चिमी मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा व बसपा परिवारवाद व वंशवाद का पोषण कर इसी पर राजनीति करती हैं। जबकि भाजपा सर्व समाज के लिए काम कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन मजबूत करने के लिए बूथ स्तर की कमेटियों पर ध्यान दें। इसी से पार्टी आगे बढ़ेगी। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि भाजपा संगठन के माध्यम से सेवा कार्य करती है। पार्टी का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए संकल्पित है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने पार्टी की रीति नीति बताई। अध्यक्षता शेर सिंह शाक्य ने की। अभय प्रताप सिंह, भास्कर दत्त द्विवेदी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन पंकज पाल ने किया। शिवांग रस्तोगी, आलोक राजपूत, मान सिंह पाल, विजय शाक्य आदि मौजूद रहे। जहानगंज मंडल के सम्मेलन में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री कुलदीप दुबे, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कन्नौज के आइटी संयोजक अभिषेक पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अरविद कटियार ने की। शमसाबाद मंडल के प्रशिक्षण शिविर में विधायक सुशील शाक्य, वीरेंद्र सिंह राठौर, विजय गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रामलखन राजपूत व संचालन राजीव राजपूत ने किया। जय गंगवार, केके राजपूत, डॉ. हेमचंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी