कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। वह साले के साथ गैस सिलिडर लेकर घर जा रहे थे। हादसा जहानगंज के गांव सिरौंज के पास हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:04 AM (IST)
कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कार की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। वह साले के साथ गैस सिलिडर लेकर घर आ रहे थे। हादसा जहानगंज के गांव सिरौंज के पास हुआ।

शनिवार को जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी वृद्ध शहनूर साले शमसाद के साथ जहानगंज में सिलिडर में गैस भरवाने गए थे। यहां से दोनों बाइक से सिलिडर लेकर घर जा रहे थे। बाइक शमसाद चला रहे थे, पीछे शहनूर सिलिडर पकड़कर बैठे थे। गांव सिरौंज के पास शमसाद लघुशंका करने लगे। जब कि बाइक पर शहनूर बैठे रहे। इसी दौरान आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे शहनूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि टक्कर लगने पर कार की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। इसे स्वजनों ने कब्जे में ले ली। गंभीर हालत में शहनूर को कमालगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर डॉ. राजकिशोर ने शहनूर को मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी