अधिकारियों के दरवाजों पर लगा गंदगी का अंबार

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद यह तस्वीर उस स्थान की है जहां जिले भर के विकास और कानून व्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:11 AM (IST)
अधिकारियों के दरवाजों पर लगा गंदगी का अंबार
अधिकारियों के दरवाजों पर लगा गंदगी का अंबार

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : यह तस्वीर उस स्थान की है, जहां जिले भर के विकास और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों के लिए बनी ऑफीसर्स कॉलोनी की है। कीचड़ से भरी नालियों से निकला पानी सड़क पर भरा है। बेसहारा मवेशी यहां विचरण करते हैं और गंदगी के कारण मच्छर और मक्खी का आतंक कायम है। जब यहां की यह स्थिति होगी तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले भर में विकास की क्या स्थिति होगी।

ऑफीसर्स कॉलोनी में बनी सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी होती है। कालोनी में बेसहारा मवेशी दिन भर घूमते रहते हैं। नालियों को काफी समय से साफ नहीं किया गया। इससे वहां जलभराव की स्थिति हो गई है। परिसरों में झाड़ियां खड़ी हैं, जिससे वहां विषैले कीड़े भी निकलकर आवासों में घुस जाते हैं। शुक्रवार सुबह जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी पैदल वहां से गुजरे तो गड्ढे में पैर पड़ने से वह गिर गए। कर्मचारियों ने उन्हें उठाकर कपड़ों से कीचड़ साफ किया। एक अधिकारी ने बताया कि कई बार नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी को सफाई कराने को कहा गया, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। न्यायालय नजारत प्रभारी अपर जिला जज देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि कई बार कर्मचारियों को सफाई कराने के लिए कालोनी में रहने वाले अधिकारियों ने कहा है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी