दरोगा की स्कार्पियो से हुआ था स्टेशन मास्टर के बेटे का अपहरण

कायमगंज, संवाद सहयोगी : गत एक दिसंबर की रात कायमगंज के स्टेशन मास्टर रसेन्द्र पाल ¨सह यादव के पुत्र

By Edited By: Publish:Fri, 26 Dec 2014 01:27 AM (IST) Updated:Fri, 26 Dec 2014 01:27 AM (IST)
दरोगा की स्कार्पियो से हुआ था स्टेशन मास्टर के बेटे का अपहरण

कायमगंज, संवाद सहयोगी : गत एक दिसंबर की रात कायमगंज के स्टेशन मास्टर रसेन्द्र पाल ¨सह यादव के पुत्र विवेक यादव का अपहरण हो गया था। इसमें एटा में तैनात दरोगा की स्कार्पियो का इस्तेमाल किया गया था। बदमाश उसी स्कार्पियो में डालकर विवेक को फिरोजाबाद ले गए थे। उसको फिरोजाबाद के गांव मोहब्बतपुर में एक बंद मकान से बरामद किया गया था।

मुकदमे के विवेचनाधिकारी प्रभारी निरीक्षक एके ¨सह परिहार ने बताया कि स्टेशन मास्टर के रिश्तेदारों ने ही अपहरण की साजिश रची थी। घटना वाले दिन विवेक के भाई विनीत का तिलक था। मुख्य आरोपी हरेश विवेक के मामा के मामा का पुत्र है। तिलक समारोह वह भी शामिल हुआ था। स्टेशन मास्टर की आर्थिक स्थिति देख हरेश 5 ने लाख की फिरौती के लिए अपने साथियों की मदद से अपहरण किया था। अपहरण में कासगंज के गांव ¨चकीनगला निवासी हरेश यादव व उसके पिता होमगार्ड फौजदार, जिला एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव रामखेरिया निवासी बंटू यादव, उसका भाई सुनील व भूरे उर्फ लंबे तथा फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर के केशपाल व उसके पिता तहसीलदार ¨सह शामिल थे। घटना वाले दिन हरेश ने विवेक के मोबाइल पर 40 बार काल की। इससे वह विवेक की पल-पल की लोकेशन लेता रहा और मौका पाकर रात को अपहरण कर लिया था। एटा में तैनात दरोगा पन्ना की स्कार्पियो का इस्तेमाल अपहरण में किया गया। उसे आरोपी सुनील चलाता था। पुलिस ने आरोपी हरेश व बंटू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरोगा को मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी