महिलाओं का स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर होना आवश्यक : विशाल

उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत जनौरा गिरिजा कुंडा पर लगाया गया शिविर. नगर आयुक्त विशाल सिंह ने शिविर के उद्देश्य पर डाला प्रकाश.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:10 PM (IST)
महिलाओं का स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर होना आवश्यक : विशाल
महिलाओं का स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर होना आवश्यक : विशाल

अयोध्या : समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए उनका स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। इस उद्देश्य को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मलिन बस्तियों में उड़ान कार्यक्रम शुरू किया गया है। योजना के तहत शिविर लगाकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। जनौरा के गिरिजा कुंड पर उड़ान कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त विशाल सिंह ने यह कहा। उन्होंने कहाकि भारत सरकार के सहयोग से उप्र सरकार मलिन बस्तियों के उत्तरोत्तर विकास के लिए उड़ान नामक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को जागरूक कर स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान संचालित है। सरकार का हर संभव प्रयास है, जो गर्भवती महिलाएं हैं उनको पोषण युक्त भोजन के लिए जागरूकता जरूरी है। छह माह में शिशुओं का अन्नप्राशन हो इसके लिए भी लोगों को विशेष रूप से जागरूक होना पड़ेगा। उड़ान कार्यक्रम के तहत कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ा जा रहा है। मलिन बस्तियों में रहने वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उनका सर्वांगीण विकास हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी भेंट करने के साथ बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अर्चना पांडेय, शीलू सिंह, किरण बाला, मिथिलेश गुप्ता, कंचन लता, कुसुम लता, जनसंपर्क अधिकारी रामकिशोर यादव आदि मौजूद रहे। सफाई कार्य का लिया जायजा

-नगर आयुक्त ने जनौरा वार्ड में चल रहे सफाई कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने सफाई कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी