आज हाइवे पर दो घंटे वन-वे रहेगा ट्रैफिक

फैजाबाद : कैंट थाना क्षेत्र में मुमताजनगर पॉलीटेक्निक के पास फुटओवर ब्रिज निर्माण को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:10 AM (IST)
आज हाइवे पर दो घंटे वन-वे रहेगा ट्रैफिक
आज हाइवे पर दो घंटे वन-वे रहेगा ट्रैफिक

फैजाबाद : कैंट थाना क्षेत्र में मुमताजनगर पॉलीटेक्निक के पास फुटओवर ब्रिज निर्माण को लेकर बुधवार को दो घंटे तक हाइवे पर यातायात वन-वे रहेगा। टोल प्लाजा के प्रबंधक विनय वर्मा ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज निर्माण प्रक्रिया के तहत बुधवार को क्रेन की मदद से पैनल चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य देखते हुए ऐहतियातन सुबह दस बजे से दो घंटे के लिए लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर मुमताजनगर से यातायात को वन-वे किया जाएगा। एनएचएआइ की पेट्रो¨लग टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी, ताकि यातायात संचालन में कोई दिक्कत न आने पाए। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मौके पर यातायात पुलिस व पुलिस का इंतजाम किए जाने का अनुरोध किया गया था। डीएम की ओर से फोर्स मुहैया कराई गई है।

chat bot
आपका साथी