उपभोक्ताओं को दस घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

फैजाबाद: ह¨रग्टनगंज उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को दस घंटे बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। बाज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 11:19 PM (IST)
उपभोक्ताओं को दस घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
उपभोक्ताओं को दस घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

फैजाबाद: ह¨रग्टनगंज उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को दस घंटे बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। बाजार के राजकुमार अग्रहरि ने बताया कि बीते महीने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। एक माह में चार बार ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इससे उपभोक्ताओं को दस घंटे भी सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है।

उपकेंद्र ह¨रग्टनगंज के कोछा फीडर पर स्थित पाराताजपुर निवासी दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि दो माह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली आठ से दस घंटे ही मिल रही है। बिजली की आवाजाही का समय तय नहीं है। प्रदेश सरकार की 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की घोषणा हवाई साबित हो रही है। लो-वोल्टेज की समस्या उपभोक्ता झेल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी