इसी सत्र से आरंभ होगा कोरियन भाषा केंद्र

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में कोरियन भाषा केंद्र में कोरियन भाषा कोरियन सभ्यता की प्रस्तावना व भारत कोरियन सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधी कोर्स इसी सत्र में आरंभ होंगे.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 01:21 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:03 AM (IST)
इसी सत्र से आरंभ होगा कोरियन भाषा केंद्र
इसी सत्र से आरंभ होगा कोरियन भाषा केंद्र

अयोध्या : डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में कोरियन भाषा केंद्र में कोरियन भाषा, कोरियन सभ्यता की प्रस्तावना व भारत कोरियन सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधी कोर्स इसी सत्र में आरंभ होंगे। भाषा केंद्र समन्वयक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र के शिक्षकों के वेतन आदि मद पर होने वाले खर्चों का भुगतान शकिग सी जान इंस्टीट्यूट फाउंडेशन रिपब्लिक ऑफ कोरिया करेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, भाषा केंद्र बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश सिंह, डॉ. रजनीश सिंह एवं डॉ. अरुण प्रकाश पांडे ने पाठ्यक्रम आरंभ होने पर हर्ष जताया है।

chat bot
आपका साथी