करवा चौथ पूजन की बिखरी रही छटा

फैजाबाद : शहर से लेकर गांव तक करवाचौथ का उल्लास दिखाई दिया। पति की लंबी उम्र के लिए मि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 12:22 AM (IST)
करवा चौथ पूजन की बिखरी रही छटा
करवा चौथ पूजन की बिखरी रही छटा

फैजाबाद : शहर से लेकर गांव तक करवाचौथ का उल्लास दिखाई दिया। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने शनिवार को निर्जल व्रत रखा। महिलाओं ने शाम को चांद देखकर पति की लंबी आयु की कामना की। रामनगर कॉलोनी में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। रामनगर कॉलोनी के आयोजन में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन किया।

करवा चौथ की रंगत बाजारों में भी दिखाई दी। चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, नाका, मोदहा व नियावां में शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। महिलाओं ने करवा, सींक, चूड़ा, गट्टा, बतासा व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया। सौंदर्य प्रसाधन व कपड़ों की दुकानों पर भी महिला खरीदारों की भीड़ रही। ज्वेलरी की दुकानें भी गुलजार रहीं। वहीं रामनगर कालोनी के मंछाराम दरबार में सामूहिक करवा चौथ पूजन किया गया। ¨सधु महिला समिति की अध्यक्ष किरन पंजवानी ने कहाकि महिलाओँ को वर्ष भर इस पर्व की प्रतीक्षा रहती है। ¨सधु महिला परिवार की महासचिव प्रिया वलेशाह, कोषाध्यक्ष नीलम राहेजा व प्रवक्ता चेतना वासवानी ने भी करवा चौथ के महत्व पर प्रकाश डाला। दरबार की संचालक मीना सचदेवा ने व्रत की कथा सुनाई। सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को हैप्पी करवा चौथ कहकर व गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी। ¨सधी समाज के प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि रामनगर कालोनी के मंछाराम दरबार में 40 वर्षों से सामूहिक करवा चौथ पूजन का आयोजन होता है।

chat bot
आपका साथी