मुख्यमंत्री ने कोतवाली नगर में वर्चुअली किया हेल्पडेस्क का लोकार्पण

जिले के सभी थानों व कोतवाली में जनप्रतिनिधियों ने किया हेल्पडेस्क का उद्घाटन महिलाओं की सुरक्षा सम्मान स्वाभिमान एवं स्वावलंबन के लिए शारदीय नवरात्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कोतवाली नगर में वर्चुअल हेल्पडेस्क का लोकापर्ण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:34 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने कोतवाली नगर में वर्चुअली किया हेल्पडेस्क का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कोतवाली नगर में वर्चुअली किया हेल्पडेस्क का लोकार्पण

अयोध्या: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान एवं स्वावलंबन के लिए शारदीय नवरात्र में चल रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कोतवाली नगर में वर्चुअल हेल्पडेस्क का लोकार्पण किया। जिले के सभी थानों व कोतवाली में जनप्रतिनिधियों ने हेल्पडेस्क की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग से मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साझा किया। कोतवाली नगर में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी डॉ. संजीव गुप्त, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, डीआईजी दीपक कुमार, महिला पार्षद, छात्राएं आदि थे। डीआईजी ने बताया कि हेल्पडेस्क पर सीसीटीवी, कंप्यूटर, प्रिटर, लैंडलाइन, मल्टीमीडिया फोन, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। कोरोना के मद्देनजर थर्मल स्कैनिग, सैनिटाइजर, हैंडवास, मास्क का भी इंतजाम किया गया है। बताया कि थाने पर आई शिकायतकर्ता का विवरण कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। प्रार्थना पत्र को स्कैन कर सेव किया जाएगा। एक टोकन नंबर होगा, जो शिकायतकर्ता व जांच अधिकारी को दिया जाएगा, जिस पर सील मोहर लगाई जाएगी। शिकायतकर्ता को उसके प्रार्थना पत्र की प्राप्ति की रसीद दी जाएगी, जिस पर टोकन लिखा होगा। टोकन पर समस्त जानकी दर्ज होगी। जिले के सभी थानों पर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) आदि सेवाओं के बारे में बताया गया।

विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली, मवई एवं पटरंगा थाने में महिला हेल्पडेस्क का लोकार्पण किया। कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बेटियों को सुरक्षा प्रदान करना है। दुर्गा पूजा से लेकर स्कूल कॉलेजों व कारपोरेट संस्थानों में महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन पर सेमिनार आयोजित किया जाए। इस मौके पर एसडीएम बिपिन सिंह, रुदौली सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव, पटरंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, रुदौली कोतवाली प्रभारी कृष्णकांत यादव, बीडीओ मवई मोनिका पाठक आदि मौजूद रहे। गोसाईंगंज में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पराग की पत्नी रंजना पराग ने किया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर पांडेय, महिला उपनिरीक्षक वीना पांडेय, नामित सभासद शकुंतला सोनी, रागिनी गुप्ता, सुशीला, प्रियंका यादव, रीना यादव, सोनम सिंह, सभासद प्रशांत गुप्त, रविद्र जायसवाल, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। रौनाही थाने में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह व सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू आदि मौजूद रहे। बीकापुर में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुरपारा की शिक्षक चेतना गुप्ता ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, उप जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, कोतवाल इंद्रेश यादव आदि थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बच्चों को स्टेशनरी का वितरित किया।

chat bot
आपका साथी