राज्य प्रतियोगिता के लिए पांच प्रोजेक्ट चयनित

फैजाबाद : जेबी अकादमी में हुई 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पांच प्रोजेक्ट का चयन राज्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 11:56 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 11:56 PM (IST)
राज्य प्रतियोगिता के लिए पांच प्रोजेक्ट चयनित
राज्य प्रतियोगिता के लिए पांच प्रोजेक्ट चयनित

फैजाबाद : जेबी अकादमी में हुई 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पांच प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। चयनित जेबी अकादमी की पत्रिका आहूजा, वर्षा राय, अनिल सरस्वती विद्यामंदिर के कुणाल मिश्र, टीटीएसएस की निधि तिवारी व उदया पब्लिक स्कूल के ज्ञानप्रकाश उपाघ्याय अपनी शोध परियोजनाओं के साथ गाजियाबाद में सात नवंबर से होने जा रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे।

वरिष्ठ कार्यक्रम समन्वयक केके मिश्र ने बताया कि अकादमी के बहुउद्देश्यीय भवन में हुई बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के सात नोडल केंद्रों में प्रस्तुत 555 प्रोजेक्ट से चयनित 125 प्रोजेक्ट विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए, जिनमें पांच का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया। यह सभी प्रोजेक्ट स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार पर केंद्रित थे। कार्यक्रम में बच्चों के प्रयासों का प्रदर्शन पूर्ण रूप से प्रति¨बबित हुआ। बच्चों ने अपनी परियोजनाओं पर कार्य करते हुए जनसमुदाय के बीच वैचारिक आदान-प्रदान को वैज्ञानिक तरीके से संकलित कर प्रस्तुत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. जीएस ¨सह ने कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. समीर सिन्हा, डॉ. आशुतोष ¨सह, डॉ. एके वाजपेयी व डॉ. एसएस ¨सह रहे। इस मौके पर वरिष्ठ समन्वयक केके मिश्र ने बाल वैज्ञानिकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. सुनैना लाल, डॉ. अंजलि खरे, सुधीर गुप्त, प्रीति श्रीवास्तव, तसलीम सिद्दकी, आकांक्षा मिश्र, आदित्य ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी