पूर्व एडीजीसी का निधन

फैजाबाद : पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता महेंद्रनाथ पांडेय का बीती रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 11:51 PM (IST)
पूर्व एडीजीसी का निधन
पूर्व एडीजीसी का निधन

फैजाबाद : पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता महेंद्रनाथ पांडेय का बीती रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को पूर्वाह्न सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके एकमात्र पुत्र ऋशू पांडेय ने दी। उन्हें अंतिम प्रणाम करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पांडेय परिवार के हमदर्द रहे। बेहद करीबियों में रहे महंत गिरीशपति ने कहा, मैंने अपना गार्जियन खो दिया। फैजाबाद बार एसोसिएशन ने भी बुधवार को शोक जताया। वकालतखाना में की गई शोकसभा में अधिवक्ताओं ने उनसे जुड़ी यादों का जिक्र किया।

chat bot
आपका साथी