शिया वक्फ बोर्ड सदस्य 21 दिनों बाद जेल से रिहा

फैजाबाद : मकबरा बहूबेगम के मुतवल्ली व शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य जिया खान उर्फ अशफाक खान को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:48 PM (IST)
शिया वक्फ बोर्ड सदस्य 21 दिनों बाद जेल से रिहा
शिया वक्फ बोर्ड सदस्य 21 दिनों बाद जेल से रिहा

फैजाबाद : मकबरा बहूबेगम के मुतवल्ली व शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य जिया खान उर्फ अशफाक खान को 21 दिनों बाद मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित युवती पेश हुई। उसकी ओर से पेश दोबारा मजिस्ट्रेटी बयान की अर्जी कोर्ट ने स्वीकार नहीं की। विवेचक राजेंद्र प्रसाद भी कोर्ट में मौजूद थे।

अभियुक्त की ओर से कैसर मेंहदी ने अर्जी का विरोध किया और वादी पक्ष की कार्यवाही को विवेचना में हस्तक्षेप बताया। दलील दी कि दोबारा मजिस्ट्रेटी बयान कराने की विधिक व्यवस्था नहीं है। जिया खान पर फिल्म में रोल दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। उन्हें बीते 30 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अपर सत्र न्यायालय ने उनकी जमानत मंजूर कर दी थी। जमानत प्रपत्रों के सत्यापन के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मंगलवार का रिहाई का आदेश दिया।

chat bot
आपका साथी