अयोध्या गोलीकांड पर मुलायम के खिलाफ फैजाबाद में वाद दर्ज

फैजाबाद में भी आज अयोध्या गोली कांड पर मुलायम सिंह यादव के बयान का मामला तूल पकड़ गया। सीजेएम कोर्ट में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है। 3 सितंबर को सुनवाई होगी

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 01 Sep 2016 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 01 Sep 2016 06:19 PM (IST)
अयोध्या गोलीकांड पर मुलायम के खिलाफ फैजाबाद में वाद दर्ज

फैजाबाद (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती सिंह ने जन्मदिन पर अयोध्या में गोली चलवाने के मामले में मुलायम सिंह यादव के बयान कर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उनके खिलाफ लखनऊ के बाद फैजाबाद में भी एक परिवाद दायर किया गया है।इस मामले में अब 3 सितंबर को सुनवाई होगी।

देश की खातिर अयोध्या में मैंने चलवाई गोली, सही था निर्णय : मुलायम सिंह यादव

अयोध्या के संत पहले से ही कारसेवकों पर फायरिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

फैजाबाद में भी आज अयोध्या गोली कांड पर मुलायम सिंह यादव के बयान का मामला तूल पकड़ गया। यहां पर सीजेएम कोर्ट में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है।

मुलायम के खिलाफ 16 लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर

इस मामले में अब 3 सितंबर को सुनवाई होगी। यह मामला संत ओमप्रकाश दास ने दर्ज करवाया है। संत ओमप्रकाश दास अयोध्या बड़ी छावनी के संत हैं।

chat bot
आपका साथी