मतदान की तैयारियां पूरी, बनाए जाएंगे 40 बूथ

मतदान से पहले प्रत्याशियों संग बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 10:37 PM (IST)
मतदान की तैयारियां पूरी, बनाए जाएंगे 40 बूथ
मतदान की तैयारियां पूरी, बनाए जाएंगे 40 बूथ

अयोध्या : फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के लिए 40 बूथ बनाए गए हैं। करीब दो हजार अधिवक्ता आचार्य नरेंद्रदेव सभागार एवं वकालतनामा सभाकक्ष में बने बूथों पर मतदान करेंगे। मतदान के लिए करीब 100 मतदान अधिकारी व कर्मचारी लगाये गए हैं। मतदान 14 सितंबर को प्रात: 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक व मतगणना अगले दिन 15 सितंबर को सुबह 8.00 बजे से शुरू की होगी।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कृपाल चंद्र खरे व सदस्य अवधेश यादव ने बताया मतदान पूरी तरह से पारदर्शी रहेगा। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगेंगे। मतदान की गोपनीयता बनी रहेगी। मतगणना के नतीजों का प्रसारण सीसीटीवी से किया जाएगा। मतदान के लिए कोविड-19 के नियमों के तहत सतर्कता बरती जा रही है। मतदान केंद्र के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे, जिससे एक साथ भीड़ इकट्ठा न हो सके। गेट नंबर दो से ही अधिवक्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। गेट पर थर्मल स्कैनिग व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी।

शुक्रवार को प्रत्याशियों के साथ चुनाव के बारे में बैठक की गई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेंद्र त्रिपाठी ने बीमार अधिवक्ताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की मांग की, जिसे अमान्य कर दिया गया। नौ पदों के लिए कुल 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। बैठक में इंद्र प्रताप सिंह लल्ला, योगेंद्र त्रिपाठी, सुशील कुमार चौबे, सीताराम वर्मा, राममिलन शुक्ल, ओंकार तिवारी, सुरेंद्रकुमार सिंह, रामकुमार यादव, मुकुल बिसारिया, अजयकुमार दुबे, लालजी गुप्त, धनुष जी, कृष्णकुमार वर्मा, विनोदकुमार सिंह व महेंद्रकुमार दुबे, विजयकुमार द्विवेदी, विनोदकुमार सिंह, सूर्यलाल, मुन्नी देवी सोनी, कंचन दुबे, केशवराम वर्मा बैठक में शामिल रहे। सुरेंद्रकुमार पांडेय, रामनाथ शर्मा, आत्मजीत यादव, जितेंद्रकुमार श्रीवास्तव, अजयकुमार मिश्र, दिनेश कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह, रूपा गुप्ता, शैलेशकुमार सिंह उर्फ रिकू, विपुल कुमार, विष्णुप्रकाश श्रीवास्तव, राजेशकुमार यादव, अभिशेषकुमार पांडेय व मनीष कुमार मिश्र की बैठक में मौजूदगी रही।

chat bot
आपका साथी