दुर्घटना में किसान की मौत, बाइक सवार घायल

मवई (अयोध्या) सैदपुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात पैदल घर जा रहे एक किसान को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। बाइक चालक ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 12:01 AM (IST)
दुर्घटना में किसान की मौत, बाइक सवार घायल
दुर्घटना में किसान की मौत, बाइक सवार घायल

मवई (अयोध्या) : सैदपुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात पैदल घर जा रहे एक किसान को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। बाइक चालक ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

कसारी गांव निवासी रामकिशन (32) पुत्र देवीप्रसाद रात में अपने खेत से घर वापस जा रहे थे कि गांव के निकट पीछे से आ रहे सुनबा गांव निवासी कुलदीप पुत्र सिपाही गुप्त ने टक्कर मार दी, जिससे रामकिशन और बाइक सवार कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामकिशन की मौत हो गई। बाइक चालक कुलदीप की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी