कटड़ा स्टेशन की तरह विकसित होगा अयोध्या जंक्शन

फैजाबाद : अयोध्या रेलवे स्टेशन के स्वरूप को बदलने की बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। राज्य सरकार अयोध

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jul 2017 01:18 AM (IST) Updated:Sat, 15 Jul 2017 01:18 AM (IST)
कटड़ा स्टेशन की तरह विकसित होगा अयोध्या जंक्शन
कटड़ा स्टेशन की तरह विकसित होगा अयोध्या जंक्शन

फैजाबाद : अयोध्या रेलवे स्टेशन के स्वरूप को बदलने की बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। राज्य सरकार अयोध्या के नगरीय ढांचे तो केंद्र सरकार रामनगरी के रेल विकास को बढ़ावा दे रही है। केंद्र ने अयोध्या में रेल विकास को लेकर दो बड़े कदम उठाए हैं। अयोध्या से रामेश्वरम के लिए जहां नई ट्रेन इसी माह शुरू हो जाएगी वहीं अयोध्या जंक्शन को जम्मू के श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किए जाने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। रेल मंत्रालय ने अपने इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी बनाया जाएगा। इसके लिए योजना में पौधरोपण आदि कार्य भी कराया जाना प्रस्तावित है।

अयोध्या रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर घोषणाएं तो बहुत हुईं, लेकिन विकास रामनगरी की गरिमा के मुताबिक नहीं हुआ। आदर्श तो कभी मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में अयोध्या जंक्शन को विकसित करने का सब्जबाग पूर्ववर्ती सरकारें दिखाती रहीं। मंदिर-मस्जिद विवाद में अयोध्या का नगरीय ही नहीं रेल विकास भी पिछड़ गया। विकास के ट्रैक पर अयोध्या को लाने का प्रयास लंबे समय बाद होता नजर आ रहा है। कटड़ा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अयोध्या जंक्शन को ढालने की प्रारंभिक कवायद आरंभ हो चुकी है। स्थानीय स्तर से प्रस्ताव भी बना कर रेल मंत्रालय को भेजा जा चुका है। कायाकल्प की इस योजना में अयोध्या जंक्शन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। नई बि¨ल्डग में शीशे का उपयोग भी किया जाएगा। स्वचालित सीढ़ी के साथ-साथ भोजनालय व पुस्तकालय की सुविधा भी प्रस्तावित है। उच्चकोटि की यात्री सुविधाओं के साथ दहशतगर्दों से रेलवे स्टेशन को बचाने के लिए आधुनिक सुरक्षा प्रणाली यंत्र व नई चहारदीवारी भी बनायी जाएगी। नया फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाना है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसआरआर रिजवी ने बताया कि प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है। रेलवे इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।

................

पहली बार अयोध्या से चलेगी ट्रेन

फैजाबाद : अयोध्या से नई ट्रेन का आरंभ ऐतिहासिक फैसला है। रामनगरी के रेल इतिहास में यह पहला मौका है, जब अयोध्या से नई ट्रेन शुरू होगी। अयोध्या से रामेश्वरम के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए खुद रेल मंत्री सुरेश प्रभु 29 जुलाई को यहां आएंगे। इसकी घोषणा सांसद लल्लू ¨सह पूर्व में कर चुके हैं। इसी दिन रेल मंत्री अयोध्या रेलवे स्टेशन के विकास के लिए स्वीकृत 80 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। रामेश्वरम के लिए अयोध्या से अभी तक कोई ट्रेन नहीं थी। फैजाबाद व आसपास के लोगों के लिए बनारस से चलने वाली वाराणसी-रामेश्वरम एक्सप्रेस अथवा लखनऊ से चलने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ही अभी सहारा है।

chat bot
आपका साथी