भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला आज से

फैजाबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षेत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 11:56 PM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 11:56 PM (IST)
भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला आज से
भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला आज से

फैजाबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय कार्यशाला अयोध्या स्थित मानस भवन में बुधवार से शुरू होगी। उद्घाटन प्रात: नौ बजे प्रदेश के सहकारिता मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. मुकुटबिहारी वर्मा करेंगे। कार्यशाला में अवध क्षेत्र के 14 जिलों के 250 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में अवध क्षेत्र के जिलाप्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा अवध क्षेत्र में रहने वाले प्रदेशीय व राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में वर्मा सहित प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृजबहादुर आदि व्याख्यान देंगे। मानस भवन में जिला प्रभारी सुधीर ¨सह सिद्दू, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा की प्रांतीय समिति के सदस्य अभिषेक मिश्र, श्रृषिकेश उपाध्याय, जिला मंत्री परमानंद मिश्र, शकुंतला त्रिपाठी, रमापति पांडेय, डॉ. बीडी द्विवेदी, स्मृता तिवारी, राधेश्याम त्यागी, मालती चैहान, संजीव ¨सह, मनोज श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, इं. रणवीर ¨सह, सुनील पांडेय आदि ने समीक्षा बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया।

chat bot
आपका साथी