त्रिपक्षीय वार्ता में भाकियू ने गिनाईं दिक्कतें

फैजाबाद : जिला गन्ना अधिकारी हेमराज ¨सह के साथ त्रिपक्षीय वार्ता में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 11:47 PM (IST)
त्रिपक्षीय वार्ता में भाकियू ने गिनाईं दिक्कतें

फैजाबाद : जिला गन्ना अधिकारी हेमराज ¨सह के साथ त्रिपक्षीय वार्ता में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे ने गन्ना घटतौली से लेकर पर्ची देने में पखवारे की गड़बड़ी को प्रमुखता से उठाया। त्रिपक्षीय वार्ता में चीनी मिल प्रबंधन भी शामिल रहा। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि भाकियू की शिकायतों को दूर करने का निर्देश चीनी मिल प्रबंधन को दिया गया है। दुबे ने मिझौड़ा चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक को बताया कि उनके तौल केंद्रों पर किसानों के साथ अभद्रता की जाती है। उन्होंने कहा कि गेहूं की बुवाई के लिए छोटे गन्ना किसानों को पर्ची जारी की जाए। घटतौली रोकने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण में ढिलाई न बरतें। श्रीराम वर्मा, सुमन पांडेय, गीता यादव, शिवकुमार पांडेय आदि ने भी किसानों को गन्ना बिक्री में आने वाली दिक्कतों को दूर कराने का अनुरोध किया। जिला गन्ना अधिकारी के अलावा वार्ता में मसौधा चीनी मिल के अनिल त्रिपाठी, मिझौड़ा चीनी मिल के प्रदीप सलार व रौजागांव चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक मनोज ¨सह शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी