मुलायम के जन्मदिन को यादगार बनाएगी प्रसपा

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) लोहिया 22 नवंबर को सपा संस्थापक मुल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:54 PM (IST)
मुलायम के जन्मदिन को यादगार बनाएगी प्रसपा
मुलायम के जन्मदिन को यादगार बनाएगी प्रसपा

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) लोहिया 22 नवंबर को सपा संस्थापक मुलायम ¨सह यादव का 79 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाएगी। जन्म दिवस पर उनके पैतृक ग्राम सैफई में चंदगीराम स्टेडियम में अखिल भारतीय दंगल होगा। दंगल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान भाग लेंगे। मुलायम ¨सह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रसपा कानपुर मंडल प्रभारी पूर्व सांसद रघुराज ¨सह शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव तथा महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंगल में गोरखपुर स्पोर्टस अथारिटी, रेलवे बनारस, गाजियाबाद से महिला-पुरूष पहलवानों के अलावा कानपुर, मथुरा, बागपत, हापुड़ सहित अन्य जिलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दंगल में सहभागिता करेंगे। पार्टी कार्यालय पर सुबह केक काटा जाएगा, रक्तदान शिविर लगवाया जाएगा। गरीब वर्ग के लोगों को कंबल व अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। अस्पतालों में रोगियों को फल वितरण के साथ जनपद के कस्बों तथा ग्रामों में भी धूमधाम जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व इंस्पेक्टर रामनाथ ¨सह यादव, धीरेंद्र यादव, केके यादव, फरहान शकील, अनवार हुसैन, वीनू दुबे, मनीष यादव, विकास गुप्ता, कामिल कुरैशी, तेजपाल राजपूत आदि पार्टी नेता उपस्थित थे। प्रसपा का सदस्यता अभियान शुरू

प्रसपा मंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि प्रसपा का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। सामान्य सदस्य का शुल्क 5 रुपये निर्धारित किया गया। जो दस सामान्य सदस्य बनाएगा उसे सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्य को सदस्यता शुल्क के साथ कम से कम 100 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी कोष के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। कानपुर मंडल में सदस्यता अभियान तेजी से जारी है।

chat bot
आपका साथी