डेंगू की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विकासखंड बसरेहर क्षेत्र मैं थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुर में 13 वर्ष बंदना की डेंगू की चपेट में आने से हुई मौत वही करीब दो दर्जन अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में है 13 वर्षी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:04 AM (IST)
डेंगू की चपेट में आने से किशोरी की मौत
डेंगू की चपेट में आने से किशोरी की मौत

संवाद सूत्र, बरालोकपुर : विकास खंड बसरेहर क्षेत्र में थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुर में एक किशोरी की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। करीब 24 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। उसकी दूसरी पुत्री रागिनी को बुखार है।

13 वर्षीय वंदना कुमारी पुत्री राकेश कुमार को चार दिन पहले बुखार आया था। उसने पुत्री को जिला अस्पताल भर्ती करवाया, वहां पर डेंगू की पुष्टि हुई। उसकी 23000 प्लेटलेट्स होने से सैफई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दो दिन भर्ती होने के बाद शनिवार शाम को सैफई ट्रामा सेंटर में उसकी मृत्यु हो गई इससे परिवार में कोहराम मच गया।

गांव में चारों तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। सफाई न होने से गांव में फैली बीमारी से करीब 24 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। रेखा देवी, संगीता, सुखदेवी, बेबी, रचना कुमारी, लाखन सिंह, राजेश्वर, मुन्नालाल, बलवीर सिंह, दलवीर सिंह, गुलाब सिंह, सुनीता देवी, सिद्धश्री, विनीता देवी, पूजा देवी, अंकित कुमार सभी लोग बीमारी में पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया गांव में कोई सफाई कर्मी नहीं आता है। कई महीनों से सफाई नहीं हुई। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा का छिड़काव भी नहीं किया। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है पर कोई नहीं आता है। यह उपकेंद्र हमेशा बंद रहता है। बसरेहर सीएचसी प्रभारी डा. विकास सचान ने बताया किशोरी की मौत की उन्हें जानकारी नहीं है, गांव में टीम को भेज दवा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी