आंदोलन समर्थक किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

संवाद सहयोगी सैफई एक दिन पूर्व तहसील क्षेत्र के उसरई गांव में आंदोलनरत किसानों की मौत प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 12:34 AM (IST)
आंदोलन समर्थक किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
आंदोलन समर्थक किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

संवाद सहयोगी, सैफई : एक दिन पूर्व तहसील क्षेत्र के उसरई गांव में आंदोलनरत किसानों की मौत पर शांति यज्ञ करने वाली भारतीय किसान यूनियन शाखा ने गुरुवार को अचानक ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रशासन को सकते में डाल दिया। एसडीएम के अवकाश पर होने के कारण प्रभारी एसडीएम जसवंतनगर ने कई थानों की फोर्स लगाकर आंदोलनकारी किसानों को घिरवाया लेकिन वे सभी ट्रैक्टर रैली लेकर तहसील में पहुंच गए थे जिन्होंने दिल्ली में आंदोलित किसानों के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर रैली को सफल बनाया।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करके यह संदेश दिया कि 26 जनवरी को काफी संख्या में किसान आंदोलन को तैयार हैं। किसानों की ट्रैक्टर रैली आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सैफई बाईपास उझियानी तिराहे से शुरू होकर हैंवरा डिग्री कॉलेज से सैफई के मुख्य मार्गों पर निकली। सीओ रमेश सिंह, सैफई थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव, बैदपुरा थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद पुलिस फोर्स के साथ सैफई तहसील में पहुंचे और उन्होंने आंदोलित किसानों को वापस जाने के लिए मनाया। जिलाध्यक्ष संजीव किसान, संजेश कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह यादव संरक्षक, जनवेद सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने मांगों को पूरा करने पर जोर दिया।

प्रियंका गांधी का कैलेंडर लेकर घर-घर जाएंगे कांग्रेसी : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही प्रियंका गांधी का कैलेंडर लेकर गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के लिए तकरीबन 500 से अधिक कैलेंडर मिलने की उम्मीद है। जिसे लेकर पार्टी की पूरी टीम गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेगी और आसन्न चुनावों के लिए कांग्रेस का जनाधार बढ़ाएगी। कांग्रेस फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त हैं।

chat bot
आपका साथी