गंदगी से रजबहा ओवरफ्लो, फसल हुई बर्बाद

संवादसूत्र बसरेहर बसरेहर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बादरीपूठ के बाशिदों तथा किसानों का इन दिनों बुरा हाल है। बिलिदा रजबहा इसी ग्राम से होकर निकला है जिसमें गंदगी भरे होने से पानी ओवरफ्लो होकर खेतों तथा गांव में भर गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 06:26 AM (IST)
गंदगी से रजबहा ओवरफ्लो, फसल हुई बर्बाद
गंदगी से रजबहा ओवरफ्लो, फसल हुई बर्बाद

संवादसूत्र, बसरेहर : बसरेहर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बादरीपूठ के बाशिदों तथा किसानों का इन दिनों बुरा हाल है। बिलिदा रजबहा इसी ग्राम से होकर निकला है जिसमें गंदगी भरे होने से पानी ओवरफ्लो होकर खेतों तथा गांव में भर गया। जिससे फसल तो बर्बाद हुई ही साथ ही संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। ग्रामीणों ने सिचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। किसान मूलचंद, मनोज कुमार, कल्यान सिंह, सुखवीर सिंह, सूरज सिंह, महेंद्र सिंह, सौरभ, प्रताप सिंह, पंचीलाल आदि किसानों के खेतों में पानी भर जाने से करीब 200 बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई। काफी संख्या में किसान धान की फसल करने से वंचित हो गए। किसानों का कहना है कि रजबहा से खेतों की ओर जाने वाली पानी की नालियां भी साफ नहीं कराई गई जिससे रजबहा का पानी गांव में भर गया जो सड़ांध मार रहा है। रजबहा और नालियों के सफाई न होने से इस गांव के ही नहीं अपितु आसपास के ग्रामों के किसान भी परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जेबी सिंह से अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच कराई जाए कि रजबहा तथा नालियों की सफाई न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।

chat bot
आपका साथी