मुरी के पहिए जाम, धुआं निकलने से यात्री सहमे

मुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से निकला धुआं मचा हड़कंप इटावा जम्मू तबी से टाटा नगर की ओर जा रही मुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में चारों पहियों में ब्रेक बाइंडिग यानी पहियों के जाम हो जाने के कारण धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर इस ट्रेन को साम्हो रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जहां पर करीब 40 मिनट ट्रेन को रोकने के बाद रेलवे के टेक्नीशियनों ने इस कमी को दूर किया उसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:04 AM (IST)
मुरी के पहिए जाम, धुआं निकलने से यात्री सहमे
मुरी के पहिए जाम, धुआं निकलने से यात्री सहमे

संवाद सहयोगी, भरथना (इटावा) : जम्मू तवी से टाटा नगर जा रही मुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच के चारों पहिए जाम होने से धुआं निकलने लगा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के भरथना-साम्हो स्टेशन के बीच चड़रौआ रेलवे क्रासिग के पास हुई इस घटना से खलबली मच गई। आनन-फानन ट्रेन को साम्हो रेलवे स्टेशन पर रोका गया। करीब 40 मिनट तक मरम्मत के बाद ट्रेन को कानपुर रवाना किया गया। इस दौरान 15 मिनट तक ओएचई भी बंद रखी गई।

ट्रेन भरथना स्टेशन से आगे निकली तो इंजन से दूसरी बोगी के जनरल कोच 108735 में अचानक चारों पहियों से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने की सूचना गेटमैन नंबर 18 जनार्दन कुमार ने साम्हो रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीके सिंह को दी। 11:35 बजे साम्हो स्टेशन पर ट्रेन में धुआं देख यात्रियों में खलबली मच गई। सहमे यात्री कोच से बाहर निकल आए। कुछ यात्रियों ने प्लेटफार्म के पास टंगी बाल्टियों में रखी बालू डालना शुरू कर दिया। रेलवे के तकनीकी कर्मियों ने पहियों की मरम्मत की। स्टेशन अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि ब्रेक बाइंडिग के कारण पहियों में धुआं निकलने लगा था। इसके चलते ट्रेन को साम्हो पर रोका गया था। मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना की गई।

chat bot
आपका साथी