इटावा में मां दुर्गा के प्रति अशोभनीय टिप्पणी पर मुकदमा

संवाद सहयोगी ताखा सनातन धर्म की जगत जननी मां दुर्गा भगवती के प्रति बौद्ध कथा वाचिका रजनी बौद्ध को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 07:46 PM (IST)
इटावा में मां दुर्गा के प्रति अशोभनीय टिप्पणी पर मुकदमा
इटावा में मां दुर्गा के प्रति अशोभनीय टिप्पणी पर मुकदमा

संवाद सहयोगी, ताखा: सनातन धर्म की जगत जननी मां दुर्गा भगवती के प्रति बौद्ध कथा वाचिका रजनी बौद्ध को अशोभनीय टिप्पणी करना कानूनी जाल में फंसने का सबब बन गया। कथा वाचिका का वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में सनातन धर्म में आस्था रखने वालों में आक्रोश फैल गया। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर के अनुरूप कथा वाचिका के खिलाफ सामाजिक द्वेष फैलाने तथा लोगों की भावनाओं को आहत करने की धाराओं में उनके खिलाफ थाना ऊसराहार में अभियोग दर्ज हो गया।

थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव भीकमपुर की कथा वाचिका का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वे सनातनी संस्कृति से जुड़े श्रद्धालुओं की आराध्य देवी दुर्गा को लेकर अभद्र टिप्पणी करके भावनाओं को आहत कर रही हैं। जिसको लेकर कई हिदू संगठनों की ओर से रजनी बौद्ध के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग एसएसपी आकाश तोमर से की गई, उन्होंने थानाध्यक्ष ऊसराहार को कथित कथावाचिका पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह की तहरीर के मुताबिक कथा रजनी के खिलाफ अभियोग दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग

हिदू सगठनों के नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कथा वाचिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके गिरफ्तारी की मांग की हैं। हिदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष रजनीश मिश्र, बजरंग दल के सुधांशु सक्सेना विहिप के ब्रह्मचंद पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविद गुप्ता जिला कार्य समिति सदस्य संजू बाबू जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा सहित अन्य कई लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी