'मैं राममंदिर का विरोधी नहीं लेकिन विवादित जगह पर न बनें'

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:28 PM (IST)
'मैं राममंदिर का विरोधी नहीं लेकिन विवादित जगह पर न बनें'
'मैं राममंदिर का विरोधी नहीं लेकिन विवादित जगह पर न बनें'

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव ने कहा कि वह राम मंदिर के विरोध नहीं है। राम मंदिर बने लेकिन विवादित जगह नहीं। उसे आम सहमति से किसी और स्थान पर बनाया जाए।

22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सैफई में होने वाले दंगल की तैयारियों का जायजा लेने चार्टर प्लेन से सैफई हवाई अड्डे आए शिवपाल ने राम मंदिर को भाजपा का चुनावी मुद्दा बताया। कहा, कहा कि राम मंदिर भाजपा के लिए महज चुनावी मुद्दा है इसीलिए वह इसे सुलझाना नहीं चाहती। प्रदेश की जनता को चाहिए वह इसे समझे और अमन चैन बनाए रखे।

प्रसपा अध्यक्ष यादव रविवार को चार्टर विमान से सैफई हवाई पट्टी पर पहुंचे। सैफई स्टेडियम में होने वाले दंगल की तैयारियों को देखने के बाद उन्होंने बताया कि नेताजी के जन्मदिन पर उन्हें आमंत्रित किया गया है। सैफई में नेताजी के जन्मदिन पर विशाल दंगल का आयोजन होगा, जिसमें देश भर के बड़े पहलवान हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी