बारिश से मकान गिरा, महिला दबकर हुई घायल

संवाद सूत्र ऊसराहार बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से मलवे में एक महिला दब गई। गंभीर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 05:44 PM (IST)
बारिश से मकान गिरा, महिला दबकर हुई घायल
बारिश से मकान गिरा, महिला दबकर हुई घायल

संवाद सूत्र, ऊसराहार : बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से मलवे में एक महिला दब गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।

ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला मसूद निवासी विद्याराम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। बताया जाता है जिस समय मकान गिरा उस समय विद्याराम की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी मकान के अंदर ही थी जो मलवे मे बुरी तरह दब गई। शोर मचने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हे मलवे से निकाला। नाजुक हालत मे उन्हे सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया मौके पर नुकसान का आकलन किया गया है जो भी आर्थिक मदद संभव है दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी