डायबिटीज के प्रति जागरूक रहें गर्भवती

जागरण संवाददाता, इटावा : विश्व में डायबिटीज के बढ़ने और माताओं में डायबिटीज के खतरे के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:02 PM (IST)
डायबिटीज के प्रति जागरूक रहें गर्भवती
डायबिटीज के प्रति जागरूक रहें गर्भवती

जागरण संवाददाता, इटावा : विश्व में डायबिटीज के बढ़ने और माताओं में डायबिटीज के खतरे के प्रति जनसमुदाय को जागरूक होना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं को डायबिटीज होने पर उनकी संतान पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। गर्भावस्था में 10 से 20 फीसद महिलाओं को डायबिटीज पाई जाती है। गर्भावस्था की पहली तिमाही के दौरान जांच कराना आवश्यक है। इसी के साथ महिलाओं के परिवार की जीवन शैली का अध्ययन करके डायबिटीज का उपचार कराना अति महत्वपूर्ण है। जोखिम कारकों में उम्र, डायबिटीज की फैमली हिस्ट्री, आसीन जीवन शैली, अनहेल्दी फूड हैविट्स शामिल हैं। यह कहना है मेडिकल कालेज सैफई की पूर्व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रजनी रावत का जो प्रश्न प्रहर के दौरान जागरण के पाठकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दे रहीं थीं। प्रस्तुत है पाठकों द्वारा पूछे गए सवालों के कुछ जवाब- सवाल : साढ़े 5 माह का गर्भ है, दर्द की शिकायत रहती है।

- पूजा, पक्का बाग जवाब : आपको इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। नाजुक अंगों की बीटाडिन से धुलाई करें, ब्लडप्रेशर की जांच कराके एक बार चेक करा लें, उपचार संभव है।

सवाल : पत्नी को चार माह का गर्भ है। रात को खांसी व कफ आने की शिकायत रहती है।

- अभय कुमार, पंजाबी कालोनी जवाब : आप सबसे पहले अपनी पत्नी को किसी चेस्ट सर्जन के पास ले जाकर चेक कराएं। स्त्री रोग विशेषज्ञ को भी दिखा सकते हैं। जांच कराना आवश्यक है। सवाल : यूरिन में परेशानी रहती है।

- श्रुती यादव, इकदिल

जवाब : अगर आप को यूरिन में परेशानी है तो पेशाब की जांच कराना आवश्यक है। सवाल : मासिक धर्म की समस्या है।

- बीना दुबे, एकता कालोनी

जवाब : अपने अंगों की सफाई रखें, खास कर मासिक धर्म के समय विशेष सफाई रखने की जरुरत है। ल्यूकोरिया की जांच करानी होगी।

सवाल : पेढू में दर्द की शिकायत रहती है।

- अंजू, अशोक नगर शहरिया

जवाब : एक बार अल्ट्रासाउंड कराके दिखाएं, जांच करने के बाद ही उपचार बताना संभव है। सवाल : डायबिटीज है बच्चा पैदा कर सकती हूं या नहीं

- आरती, पक्काबाग जवाब : अगर पहले से डायबिटीज है, तब तो चिकित्सक को दिखाना होगा। डायबिटीज कम होने के बाद ही बच्चा पैदा करने की सोच सकते हैं।

सवाल : बदन के नीचे के हिस्से में खुजली की शिकायत रहती है।

- ज्योति, अशोक नगर

जवाब : आप एक बार जांच करा लें। इन्फेक्शन देखने के बाद ही सलाह दी जा सकती है।

सवाल : नाजुक अंगों में खुजली की शिकायत है।

- अंजली, अशोक नगर

जवाब : चिकनाई कम कर दें, खुजली की जांच करानी होगी। चेक कराने के बाद ही सही सलाह दी जा सकती है। इसके साथ ही सुरभि यदुवंशनगर राहुल अशोक नगर, प्रिया गुप्ता भरथना सहित कई अन्य पाठकों ने भी अपने प्रश्नों के उत्तर जाने।

chat bot
आपका साथी