भूसा व्यापारियों को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने पीटा

बकेवर, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा से भूसा खरीदने गये दो भूसा व्यापारियों को बदमाश समझ

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 07:18 PM (IST)
भूसा व्यापारियों को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने पीटा

बकेवर, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा से भूसा खरीदने गये दो भूसा व्यापारियों को बदमाश समझ कर अज्ञात ग्रामीणों ने मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम एसर निवासी पवन पुत्र लाखन ¨सह व अवधेश पुत्र रामकिशोर पिकप वाहन पर सवार होकर ग्राम बहेड़ा से भूसा खरीदने के लिए गये थे। दोनों भूसा व्यापारी जैसे ही गांव के अंदर पहुंचे कि ग्रामीणों ने उन्हें बदमाश समझ कर घेर लिया और दोनों व्यापारियों को लाठी डण्डों से मारपीट करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पकड़े गये लोगों की जांच की तो दोनों भूसा व्यापारी निकले। पुलिस ने मारपीट की घटना में घायल भूसा व्यापारियों की तहरीर पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी