लिपिक के फरमानों पर आपत्ति

By Edited By: Publish:Tue, 22 Jul 2014 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jul 2014 01:01 AM (IST)
लिपिक के फरमानों पर आपत्ति

इटावा, जागरण संवाददाता : उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की बैठक में भूलेख कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक वीरेन्द्र कुमार प्रजापति द्वारा जारी किए जा रहे फरमानों पर आपत्ति जताई गई।

सोमवार को तहसील सदर के हाल में हुई बैठक में कहा गया कि जनपद मुख्यालय पर भूलेख कार्यालय में कई वर्षो से सहायक भूलेख अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। इनकी नियुक्ति न होने कारण समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कार्यालय प्रमुख न होने के कारण भूलेख लिपिक द्वारा अपने तरीके से कार्य किया जा रहा है जिससे सभी त्रस्त है। बैठक में भूलेख अधिकारी की नियुक्ति की मांग की गयी तथा सदस्यता शुल्क की धनराशि शतप्रतिशत जमा करने पर विचार किया गया। बैठक में लोकेंद्र सिंह चौहान, अंकुर प्रसाद शर्मा, भारत सिंह शाक्य, विजय सिंह, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुखवीर सिंह, ठाकुर प्रसाद, राज बहादुर सिंह, सोबरन सिंह, दिनेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी