विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

विमला देवी पब्लिक स्कूल में पूजा थाली मे¨कग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 10:36 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 10:36 PM (IST)
विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

जागरण संवाददाता,(एटा) मारहरा : विमला देवी पब्लिक स्कूल में पूजा थाली मे¨कग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक थाली सजाई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 44 बच्चों ने भाग लिया। सभी ने मिट्टी, अबरी पेपर, कागज, मोती आदि विभिन्न सजावटी सामग्रियों से थालियों को सजाया। इसके अलावा दीपक, अगरबत्ती स्टेंड आदि में अपनी हस्तकला के जौहर भी दिखाए। अंत में घोषित परिणामों में अंजलि, तनु, आशिया और कु. अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हर्ष, जीतू, समर, करन, कृष्णा कुमारी, सपना, कीर्ति, दुर्गेश ने द्वितीय और अलफिशा, निगार, इला, मान्या को तृतीय स्थान दिया गया।

प्रशासक अक्षत राठी ने बताया कि नवरात्र पर्व चल रहा है और दीपावली आने वाली है। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। प्रबंधक शैलेंद्र राठी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का पर्वों के प्रति लगाव तो बढ़ता ही है, साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलता है। इस दौरान रूचि, गुलफ्शा, पीयुष, बुशरा, कीर्ति, नीलम, संध्या आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी