मलावन में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

निर्माण को लेकर हुआ विवाद मारपीट की अन्य घटनाओं में दो जख्मी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:34 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:34 AM (IST)
मलावन में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल
मलावन में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

जासं, एटा: मलावन थाना क्षेत्र में दरवाजे के सामने स्लैप बनाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे से छह घायल हो गए। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में दो जख्मी हुए हैं।

बुधवार दोपहर ग्राम ब्रिसिंहपुर निवासी अमलेश कुमार दरवाजे के सामने निर्माण करा रहा था। इसी बात को लेकर शिव कुमार और उसके स्वजन से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। दुतरफा हमले में अमलेश कुमार, उसकी पत्नी गुड्डी देवी तथा दूसरे पक्ष का शिव कुमार, हाकिम सिंह, विजयभान तथा विक्रम घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम सेना कलां निवासी अनिल कुमार ने गांव के ही रुखसार पर मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मारहरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया ताड़ में हुई मारपीट में मानपाल घायल हो गया। रिपोर्ट घायल मानपाल ने प्रेम सिंह समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी