अभियान मिशन 1000 टन : सब मिलकर बनाएं शहर को स्वच्छ

फोटो नं.- 13ईटीएच08, 09, 10, 11 जागरण संवाददाता, एटा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Oct 2017 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 13 Oct 2017 05:20 PM (IST)
अभियान मिशन 1000 टन : सब मिलकर बनाएं शहर को स्वच्छ
अभियान मिशन 1000 टन : सब मिलकर बनाएं शहर को स्वच्छ

फोटो नं.- 13ईटीएच08, 09, 10, 11

जागरण संवाददाता, एटा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन चला रहे हैं, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घर, मुहल्ले और शहर को साफ-सुथरा बनाएं। यह कोई बड़ा काम नहीं है, हम घर की सफाई तो करते ही हैं, मिलकर मुहल्ले में भी अभियान चला दें तो अपना शहर भी स्वच्छ बन जाएगा। जागरण का यह अभियान इसी कड़ी का हिस्सा है।

सफाई अभियान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता होनी चाहिए, अगर हमने इसे अपनी दिनचर्या का अंग बना लिया तो ज्वलंत समस्या का अपने आप निदान हो जाएगा। सफाई किसी एक का काम नहीं है और न ही किसी एक व्यक्ति, वर्ग या विभाग के प्रयास से सफाई होगी। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। गंदगी नहीं रहेगी तो बीमारियां भी भागेंगी। दैनिक जागरण ने अभियान चलाकर शहर से गंदगी भगाई। शहर के कई इलाके चमाचम दिखने लगे हैं। काफी कूड़ा हटाया गया।

-------------

शहर को स्वच्छ बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। दैनिक जागरण पहले से अभियान चलाता रहा है। कूड़ा हटवाने के लिए शुरू किए जा रहे अभियान में मिलजुल कर काम करना चाहिए। जनहित के इस अभियान में हम सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।

- आलोक जैन

हमारी पहचान शहर की व्यवस्था से ही होती है। जब हमारा शहर स्वच्छ होगा तो दूसरे लोगों पर हमारी अच्छी छाप पड़ेगी। जागरण का यह अभियान सराहना योग्य है। निश्चित रूप से इस प्रयास से शहर को गंदगी से निजात मिलेगी।

- सुनीता गुप्ता

दीपावली का त्योहार करीब है। हम घर की सफाई कर रहे हैं तो शहर भी साफ-सुथरा होना चाहिए। नगर पालिका प्रशासन सफाई कराता है, लेकिन हमें अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए आगे आना होगा।

- विमलेश गुप्ता

हम सभी को अपने घर, अपने प्रतिष्ठानों के आसपास साफ सफाई का बीड़ा उठाना चाहिए। कहीं कोई गंदगी करता दिखे उसे टोकना चाहिए, बल्कि उससे यह शपथ दिलानी चाहिए कि वह न तो गंदगी करेगा न करने देगा किसी को।

- राजकुमार

chat bot
आपका साथी