दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से अनुसूचितों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, एटा : मनीगढ़ी में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति की बेटी की बरात चढ़ने के दौरान किए उपद्रव में कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने एसएसपी से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 11:11 PM (IST)
दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से अनुसूचितों में आक्रोश
दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से अनुसूचितों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, एटा : मनीगढ़ी में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति की बेटी की बरात चढ़ने के दौरान किए उपद्रव में कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने एसएसपी से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार की है।

बुधवार को पीड़ित प्रेमचन्द्र ग्रामीणों के साथ सकरौली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। पीड़ित का कहना था कि 28 अप्रैल को उसकी बेटी संतोष कुमारी का शादी-समारोह था। रात 8:30 बजे बरात चढ़ रही थी। आरोप है कि तभी सत्यपाल ठाकुर का पुत्र रामू अपने दो भाइयों व दर्जनभर साथियों समेत बरात में आ धमका। इस दौरान उसका कहना था कि अनुसूचित लड़की की बरात गांव में नहीं घूमने दी जायेगी। जब उन लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों द्वारा बरातियों पर पथराव कर दिया गया।

पीड़ित लोगों का कहना था कि पथराव में छोटेलाल का पुत्र दीपक घायल हुआ था। लड़की के पिता प्रेमचन्द्र ने रामू और उसके साथियों पर कुछ बरातियों को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना था की पुलिस ने घटना के बाद तहरीर दिए जाने पर भी दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इधर पुलिस उन लोगों पर फैसले का दबाव बना रही है। आक्रोशित अनुसूचित समाज के लोगों ने एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी