पुष्पदंत भगवान की रथयात्रा में हुई जय-जयकार

कस्बा में जैन समाज के वार्षिक मेला महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़कर शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 09:48 PM (IST)
पुष्पदंत भगवान की रथयात्रा में हुई जय-जयकार
पुष्पदंत भगवान की रथयात्रा में हुई जय-जयकार

अवागढ़: कस्बा में जैन समाज के वार्षिक मेला महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान रथयात्रा में पुष्पदंत भगवान की जय-जयकार ने वातावरण गुंजायमान किया। वहीं आकर्षक झांकियों और बालिकाओं का डांडिया रथयात्रा का मुख्य आकर्षक रहा।

सुबह जैन समाज द्वारा समूचे नगर में प्रभात फेरी भक्तिभजनों के साथ निकाली गई। तदुपरांत जिनालय में भगवान का अभिषेक पूजन व शांतिधारा, संगीतमय पूजन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के बाद जैन बगीची में ध्वजारोहण प्रमोद जैन व प्रशांत जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर ब्रह्मचारी राकेश भैया ने भगवान महावीर का संदेश देते हुए समाज के लोगों से उनके बताए सत्य, अ¨हसा के मार्ग पर चलने की सीख दी गई। वहीं आत्म कल्याण के लिए विभिन्न सुझाव दिए।

दोपहर बाद मुहल्ला बौहरान स्थित जिनालय से पुष्पदंत भगवान की रथयात्रा शुरू हुई। रथयात्रा में बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर थिरकते श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति प्रदर्शित की। वहीं समाज की बालिकाएं डांडिया नृत्य कर रथयात्रा को मोहक बनाती रहीं। रथयात्रा में आचार्य विमल सागर महाराज, आचार्य सन्मति सागर महाराज, तरुण सागर महाराज के अलावा अन्य झांकियां मुख्य आकर्षक बनी रहीं। जगह-जगह भगवान का रथ रोककर आरती उतारी गई। वहीं घरों के आगे रंगोलियां सजाईं गईं थीं। कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई रथयात्रा निकली। आयोजन में चेयरमैन महेशपाल ¨सह, कमेटी अध्यक्ष तरुण जैन, सन्नी जैन, दीपक जैन, अशोक जैन, प्रेमचंद्र जैन, सतेंद्र जैन, पवन जैन सरानी, आशुतोष जैन बंटी, विपनेश जैन, नीरज जैन, जियालाल जैन, प्रशांत जैन, विक्की जैन, यश जैन, दीपक जैन, राजीव जैन, गुलाबचंद्र जैन, लालजी जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, राकेश जैन सेठी, निशा जैन, कविता जैन, विमलेश जैन, सुमन जैन आदि श्रावक-श्राविका मौजूद थे। रथयात्रा की समाप्ति पर भगवान की 108 दीपकों से आरती उतारी गई।

chat bot
आपका साथी