पंचायत चुनाव आरक्षण फीडिग पोर्टल हुआ बंद

जनपद में 576 में से 99 ग्राम पंचायतों की आरक्षण संबंधी जानकारी फीड हो सकी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 06:48 AM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 06:48 AM (IST)
पंचायत चुनाव आरक्षण फीडिग पोर्टल हुआ बंद
पंचायत चुनाव आरक्षण फीडिग पोर्टल हुआ बंद

जासं, एटा: पंचायत चुनाव आरक्षण संबंधी फीडिग के लिए संचालित पोर्टल बंद हो गया। इससे चुनाव संबंधी आरक्षण सुचीबद्ध करने का काम रुक गया है। जनपद में 99 ग्राम पंचायतों की आरक्षण संबंधी जानकारी फीड हो सकी है।

चुनाव संबंधी आरक्षण सार्वजनिक करने के लिए शासन ने पंचायत इलेक्शन पोर्टल शुरू किया था। इस पर आरक्षण संबंधी सभी जानकारियां दर्ज करने का शासन ने जिला पंचायत राज विभाग को आदेश दिया था। विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने 99 ग्राम पंचायतों के आरक्षण एवं आबादी से जुड़ी जानकारी अपलोड कर दी है। इसके बाद पोर्टल बंद हो गया है। पोर्टल बंद होने से शेष रही 477 ग्राम पंचायतों की आरक्षण एवं आबादी वाली जानकारी आनलाइन नहीं हो पा रही। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि उच्चाधिकारी पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण बंद होने की बात कह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी