मिरहची में असलहा बनाते युवक पकड़ा

एटा : मिरहची पुलिस ने असलहा बनाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बने,अधबने तमंचे और उपकरण बनाये गये हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 10:41 PM (IST)
मिरहची में असलहा बनाते युवक पकड़ा
मिरहची में असलहा बनाते युवक पकड़ा

जागरण संवाददाता, एटा : मिरहची पुलिस ने असलहा बनाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बने-अधबने शस्त्र और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पार्टी को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नगला बनुआ निवासी राम महेश यादव अवैध असलहा तैयार कर रहा है। पुलिस ने आरोपित राम महेश की निशानदेही पर चार तैयार तमंचे, एक अधबना असलहा और उपकरण बरामद कर लिए। आरोपित ने बताया, वह पिछले काफी समय से अवैध असलहा बनाने में लगा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि आरोपित द्वारा तैयार असलहों को एटा के अलावा आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाता था। इससे पहले पुलिस अवागढ़ और जैथरा क्षेत्र में अवैध शस्त्र तैयार करने के तीन कारखाने पकड़ चुकी है।

chat bot
आपका साथी