रंगोली में ईशा-अदिति, ग्रीटिग्स में सृष्टि प्रथम: फोटो

एटा जासं। रविवार को शहर के बली मुहम्मद चौराहा स्थित हीरा पैलेस में चित्रांश प्रतियोगिताओं की दिनभर धूम रही। मेहंदी -रंगोली फैंसी ड्रेस दीपावली ग्रीटिग्स महापुरूषों के स्क्रैच बनाओं सहित अनेकानेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी डांस गीत के माध्यम से बच्चों ने समां बांधा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:08 AM (IST)
रंगोली में ईशा-अदिति, ग्रीटिग्स में सृष्टि प्रथम: फोटो
रंगोली में ईशा-अदिति, ग्रीटिग्स में सृष्टि प्रथम: फोटो

एटा, जासं। रविवार को शहर के बली मुहम्मद चौराहा स्थित हीरा पैलेस में चित्रांश प्रतियोगिताओं की दिनभर धूम रही। मेहंदी -रंगोली, फैंसी ड्रेस, दीपावली ग्रीटिग्स, महापुरूषों के स्क्रैच बनाओं सहित अनेकानेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी डांस, गीत के माध्यम से बच्चों ने समां बांधा।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ चित्रांशी मनोरमा सक्सेना ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत निर्णायक मंडल ने चित्रांशी निरुपमा वर्मा, डा. अनीता कुदेसिया और सुभाषिनी सक्सेना ने गहन परीक्षण के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में ईशा सक्सेना और अदिति सक्सेना ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि फैंसी ड्रेस में अनिमेष सक्सेना, दीपावली ग्रीटिग्स में सृष्टि कुलश्रेष्ठ, मेंहदी लगाओ में नीतिका सक्सेना, स्क्रैच बनाओ मे नीरज सक्सेना और क्विज प्रतियोगिता में टीम सी और गायन प्रतियोगिता में आर्यावन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को आयोजक मंडल ने आकर्षक उपहारों से नवाजा।

इस दौरान महिला शाखा की अध्यक्ष शिप्रा जौहरी, आरोही सक्सेना, बविता कुलश्रेष्ठ, शोभा सक्सेना, रिचा सक्सेना, आशा सक्सेना, कमलेश सक्सेना, डा. रागिनी मधुकर, ज्योति मधुकर, सोना जौहरी, विमलेश जौहरी, राखी सक्सेना, आशा सक्सेना, ऊषा सक्सेना, रितु सक्सेना, अंशिका जौहरी, राखी सक्सेना, रतन प्रकाश सक्सेना, माहितसरन, आलोक जौहरी, सुधीर सक्सेना, जीतू सक्सेना, बिरला कुलश्रेष्ठ आदि अनेक चित्रांश बंधु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी